आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाने में रिश्वत के मामले में जांच के लिए पहुंची लोकायुक्त पुलिस और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार देर शाम विवाद हो गया और दोनों ही टीमों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इसके बाद आरोपित विजय यादव ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। रविवार को सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने देवेन्द्र नगर पहुंचकर थाना प्रभारी ज्योति सिह सिकरवार और हवलदार अमर सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके निवास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने के लिए जब लोकायुक्त पुलिस ने निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार से पुलिस थाना चलने के लिए कहा तो उसके द्वारा मना करने एवं अभद्र व्यवहार करने पर लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिह ने उसे चांटा मार दिया और पुलिस थाना ले आए, जिस पर वहां भी विवाद होने आने लगा।
इसी बीच प्रधान आरक्षक अमर सिंह मौके से फरार हो गया। इसी दौरान देवेन्द्र नगर पुलिस ने देखा कि निरीक्षक को चांटा मार दिया तो वहां के स्टॉप व लोकायुक्त पुलिस में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ही टीमों के बीच मारपीट की घटना घटित हो गई। इसमें देवेंद्र नगर पुलिस द्वारा लोकायुक्त डीएसपी राकेश खड़के, निरीक्षक मंजू सिह, आरक्षक आशुतोष व्यास सहित अन्य के साथ मारपीट कर दी गई और घटना के बाद थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार भी वहां से फरार हो गई। मामले की जानकारी अभी उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंची है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…