शाहीन बनारसी (इनपुट: सिद्धार्थ शर्मा)
मेरठ: शहर के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में रविवार रात जमकर बवाल मच गया। मंदिर में ईंट-पत्थर चले। कुर्सियों, गाड़ियां और सारा सामान तोड़फोड़ कर बिखरा दिया। करोड़ो की जमीन को लेकर मंदिर की महंत और महामंडलेश्वर गुरुमाता नीलिमानंद और दूसरे पक्ष सुशील गिरा का लंबे वक्त से विवाद चल रहा है।
बताते चले कि इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं रविवार को दोबारा दोनों पक्षों के बिच झड़प हो गई। इस बीच पथराव और जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस केसामने ही जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के कुछ कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पूरे इलाके को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। मंदिर परिसर में शांति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने जब यज्ञ करने की अनुमती नहीं दी थी। तब भी नीलिमानंद पक्ष के लोग वहां यज्ञ करने की योजना बना रहे थे। वहीं, गोस्वामी पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए वहां मारपीट और पथराव कर दिया। अब पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…