आफ़ताब फारुकी
महाराष्ट्र बीजेपी की महिला अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी जावेद पर नग्नता में लिप्त होने का आरोप लगाते हुवे मुम्बई पुलिस से एक ट्वीट के माध्यम से उर्फी जावेद पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है। इस ट्वीट पर उर्फी जावेद ने ट्वीटर के माध्यम से भाजपा नेता चित्रा किशोर वाघ पर जवाबी हमले करते हुवे कहा है कि जब तक मेरे प्राइवेट पार्ट्स न दिखाई दे जाए तब तक संविधान में ऐसी कोई धारा नही जिससे मुझको गिरफ्तार कर सकते।
उर्फी जावेद ने चित्रा किशोर वाघ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे नए साल की शुरुआत एक और राजनेता की एक पुलिस शिकायत के साथ हुई! असली काम नहीं है इन राजनेताओं के पास? क्या ये राजनेता और वकील गूंगे हैं? संविधान में ऐसा कोई आर्टिकल नहीं है जिसे मुझपर लागू किया जा सके और जेल भेजा जा सके। जब तक मेरे प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाई नहीं देते आप मुझे जेल नहीं भेज सकते।
उर्फी ने आगे कहा कि ये लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मुंबई में मानव तस्करी और सेक्स तस्करी बहुत हैं, मैं इसके खिलाफ हूं। उन अवैध डांस बार और वेश्यावृत्ति को बंद करने के बारे में क्या ख्याल है जो फिर से मुंबई में हर जगह मौजूद हैं।
उर्फी ने आगे कहा कि मुझे मुकदमा या बकवास नहीं चाहिए, अगर आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा करते हैं तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं। आप दुनिया को बताएं कि एक राजनेता कितना और कहां से कमाता है। आपकी पार्टी के कई लोगों पर समय-समय पर उत्पीड़न आदि के आरोप लगते रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…