मो0 चाँद
वाराणसी: हर दिन नए रूप के साथ दस्तक देने वाले मौसम ने अब अपना कहर बरपाना कम कर दिया है और लोगो काफी राहत दिया है। तीखी तर्रारी धुप से लोगो को काफी राहत मिल रही है। रातें सर्द है मगर दिन में निकल रही तेज़ धुप ने ठण्ड के असर को बेअसर कर दिया है। वही वसंत के आगमन के साथ ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सूर्य मंद मंद गति से उत्तरायण होने लगा है। इससे मौसम में गर्माहट शुरू हो गई है।
शाम को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हुई तो राहत भी महसूस हो रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि शनिवार को 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 15.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर शनिवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…