फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। सभी को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी जरूरी है। उन्होंने सड़क दुर्घटना के कई कारणों को गिनाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के पीछे लोगों द्वारा किए गए सड़क मार्गों पर अतिक्रमण भी बताया। सभी को सड़क सुरक्षा के संकेतों का पालन करना चाहिए। तभी होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक सुबोध जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक सुरक्षा संबंधित आवश्यक बातों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस किस प्रकार एक यातायात मित्र की भांति कार्य करती है। यातायात से संबंधित सामान्य संकेतों एवं नियमों को बारीकी से बताया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष प्रवक्ता करीब सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जेपी यादव, महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ सुभाष चंद्रा सहित यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…