तारिक खान
डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा जब पंजाब के होशियारपुर में होकर गुजर रही थी तभी एक युवक भीड़ से निकल कर आगे आता है और राहुल गाँधी के गले लग जाता है। जिसके बाद साथ चल रहे कार्यकर्ता तत्काल युवक को अलग करते है। इस घटना को मीडिया ने राहुल गाँधी के सुरक्षा में चुक का मुद्दा बताया और खबर सुर्खियों में आई। मगर राहुल गांधी ने इस खबर को यही विराम देते हुवे कहा है कि यह सुरक्षा में चुक नही है बल्कि युवक उत्साहित था और मुझे गले लगाना चाहता था।
सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कारवां के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसी बीच हुडी पहने एक शख्स उनके गले से आकर लग जाता है। राहुल के गले लगते ही बाकी कार्यकर्ता उसे फौरन पकड़कर पीछे हटा देते है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के इर्द-गिर्द सुरक्षा का मजबूत घेरा बना लिया, ताकि फिर कोई अंजान शख्स उनके पास न आ जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…