तारिक खान
अलीगढ: अलीगढ में आज देर रात दो पक्षों के बीच ढाबे पर खाना खाना खाने के दरमियान हुवे विवाद ने पहले मारपीट और फिर पथराव का रूप ले लिया। पथराव दोनों ही पक्ष के बीच ऐसा जमकर हुआ कि हाईवे पर ट्रैफिक रुक गई। चक्के थम गए। अचानक हुई इस घटना में इत्तेफाक ही था कि दोनों पक्ष अलग अलग समुदाय के थे तो उसको सांप्रदायिक रूप देने वालो की कमी नही दिखाई दी। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हुवे है।
बहरहाल, घटना की सूचना पर पुलिस बल की गाड़ियां पहुंचना शुरू हो गईं हैं। पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत करवा दिया है। स्थिति पूरी तरह लगभग नियंत्रण में है। इधर शहर में उडी दो समुदाय के बीच पथराव की बात ने महकमे में हडकंप मचा दिया। पथराव की सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नेथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत मौके पर पहुचे।
झगड़ा करने वाले पक्ष के दो अलग अलग समुदाय से सम्बन्ध होने की बात पर सियासत भी मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती दिखाई दे रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना थी। मौके पर पुलिस-फोर्स को भेजा गया है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, पर सभी सुरक्षित हैं। तहरीर प्राप्त होते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…