Bihar

बिहार: देखे वायरल वीडियो कैसे दो महिला सिपाही सरेराह एक बुज़ुर्ग को लाठियों से पीट रही है, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दिया जाँच के आदेश

अनिल कुमार

पटना: कहते हैं मां बाप और गुरु इन तीनों को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। हम सभी गुरु से ही शिक्षा लेते है। वह भी छोड़े कम से कम उम्र का लिहाज़ भी कोई चीज़ होती है। मगर बिहार पुलिस शायद उम्र का लिहाज तक भूल चुकी है और खास तौर पर नवनियुक्त महिला आरक्षियो का तो पूछना ही क्या?

कैमूर जनपद के भभुआ थाना क्षेत्र की महिला सिपाहियों का एक वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे दो महिला कांस्टेबल एक बुज़ुर्ग को सरेराह लाठियों से पीट रही है। बताया जा रहा है कि मार खाने वाले बुज़ुर्ग पिछले 40 वर्षो से बच्चो को शिक्षा देते है। पीटने वाली महिला सिपाहियों ने भी पढ़ाई के दौरान गुरु से ही शिक्षा ली होगी, लेकिन आज वहीं महिला सिपाही एक बुजुर्ग शिक्षक की बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर आई और बुजुर्ग कुछ नहीं करने की गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिस बुजुर्ग की महिला सिपाहियों द्वारा पिटाई की जा रही है, वह बुजुर्ग नवल किशोर पांडे रोज की तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपनी साइकिल से घर जा रहे थे। तभी भभुआ शहर के एकता चौक के पास उनकी साइकिल गिर गई। वहीं भभुआ थाने की तरफ से यातायात के लिए तैनात 2 महिला सिपाही उनके पास आई और कहा कि अपनी साइकिल हटा लीजिए, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति नवल किशोर पांडे को साइकिल हटाने में देरी कर दी। देरी होने से गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी।

बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल से अधिक बताई जा रही है और वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं। रोजाना की तरह वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं। कैमूर एसपी ने बताया कि मैंने एसडीपीओ सुनील कुमार को जांच के आदेश दे दिए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार दोनों महिला सिपाही को तीन महिने के लिए सस्पेंड किया गया है।

pnn24.in

Recent Posts