तारिक़ खान
बागपत: पांच सितंबर 2021 को पुलिस मुठभेड़ में गांव थीतकी निवासी जीशान हैदर के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब इस मामले में कथित एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।
इस मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने उप-निरीक्षक यशपाल सिंह, असगर अली, ओमवीर सिंह, कांस्टेबल सुखपाल सिंह, भरत सिंह, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, राजबीर सिंह, नीटू यादव, देवेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, अंकित कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर आख्या देने का भी आदेश दिया है।
इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर देवबंद ह्रदय नारायण सिंह का कहना है कि इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने तीन उप-निरीक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश अदालत ने दिया हैं। अदालत के हुक्म की तामीर की जा रही है। मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…