बापूनंदन मिश्र
सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में चार बार नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक रूप से मनाई जाती है। प्रथम माघ महीने में मनाई जाने वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। यह नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए विशेष मानी जाती है।
मान्यता है कि इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों और दस महाविद्याओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों की निवारण होता है और जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।
कब है गुप्त नवरात्रि 2023
हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि को अंत होती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि पर्व आज यानी 22 जनवरी, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को समाप्त होगी। प्रतिपदा तिथि सुबह 02 बजकर 22 मिनट से शुरु हो चुकी है। यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त
जाने कब है आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त में घटस्थापना अधिक फलदायी होता है। मान्यता है कि देवी भगवती इस दौरान धरती लोक पर वास करती हैं। यहां आप अपने शहर के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि में क्या करें क्या ना करें
गुप्त नवरात्रि में कई चीजों को निषेध माना गया है। मान्यत है गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। यदि संभव हो तो कुश की चटाई पर शैया करें। तथा पीले या लाल वस्त्र धारण करें, देवी भगवती को लाल रंग अतिप्रिया है। ऐसे में पूजा में लाल व पीले रंग का फूल चढ़ाना ना भूलें। ध्यान रहे इस दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन यानी मांस मदिरा का सेवन ना करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…