Varanasi

अज्ञात कारणों से बीती रात लगी काजीपुरा कला स्थित दूकान में आग, लाखो का माल जलकर हुआ ख़ाक

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी के काजीपुरा कला स्थित दिशा ट्रेडर्स नामक एक शाप में कल बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सुचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मिली तहरीर के अनुसार मामले में विवेचना शुरू कर दिया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार लक्सा थाना क्षेत्र में काजीपुरा कला स्थित दिशा ट्रेडर्स में आसपास के दुकानों में काम करने वाले लोगो ने धुँआ उठते हुवे देखा तो इसकी जानकारी प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अमर लालवानी को दिया। सुचना पाकर अमर लालवानी मौके जो पास ही के मोहल्ले में रहते है अपने दूकान पर पहुचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

इस दरमियान इसकी सुचना लक्सा पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाडी सुचना मिलने पर मौके पर पहुची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस अमर लालवानी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जाँच कर रही है। वही पीड़ित दुकानदार का कहना है कि आग से लाखो के माल की क्षति हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts