शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के लल्लापुरा स्थित लहँगपूरा में ज़मींन के अन्दर से होकर गुजरी पेयजल की पाइप लाइन एक सप्ताह से अधिक समय से फटी हुई थी। जिससे पानी ज़मींन के अन्दर बह रहा था। आखिर कल से इस समस्या ने बड़ा रूप ग्रहण कर लिया और गली लगभग 5 फिट धंस गई। गली धसे हुवे भी 48 घंटो से अधिक गुज़र चूका है। मगर विभाग के द्वारा इस समस्या का निस्तारण करके की कोई पहल दिखाई नही दे रही है।
स्थानीय निवासी करीम ने बताया कि गली में जब तक पत्थरो के नीचे से पानी बह रहा था तो आने जाने में दिक्कत थी। अब तो दो दिनी से गली ही 5 फिट से अधिक धंस गई है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मगर इसका ध्यान देने वाला कोई नही है। बार बार जलकल विभाग से इसकी शिकायत करने के बाद भी फटी पाइप लाइन की मरम्मत नही हुई। अब तो गली भी धंस गई है। फिर भी विभाग इसकी सुध नही ले रहा है।
एक अन्य स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि जिस हिसाब से पानी बह रहा है उससे खतरा आसपास भवनों को भी बनता जा रहा है। ज़मींन के अन्दर बहते पानी से भवनों की नेह में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही हुवे गड्ढे में गिर कर किसी के घायल हो जाने का अलग डर बना रहता है। बार बार कम्प्लेंन करने के बाद भी विभाग सिर्फ कल हो जायेगा जैसी बाते कहता है। आखिर अब हम किससे शिकायत करे और कहा जाए। यहाँ तो सुनवाई ही नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…