आदिल अहमद
कानपुर: पुलिस के खेल निराले भी होते है इसका जीता जागता उदाहरण कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में देखने में आया है जब विवेचक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दरकिनार करते हुवे हत्या के मामले को गैरइरादतन हत्या का मामला बनां दिया। मामला जब सामने आया है तो कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने इस मामले की जांच डीसीपी को सौपी है। मामला कानपुर में रावतपुर के धामीखेड़ा में 29 दिसंबर को हुई पेंटर की हत्या का था जिसमे होटल मालिक को क्लीनचिट दे दिया गया और हत्या के केस को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया।
घटना के बाद होटल मालिक और गार्ड उसका शव हैलट में छोड़कर भाग निकले थे। रावतपुर पुलिस ने दोनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। केपीएम अस्पताल में तैनात डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने वीडियोग्राफी के साथ रवि का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली कमर की दाईं ओर लगी थी। जबकि विवेचक संजय शुक्ला ने अपनी विवेचना में गोली बाईं ओर से चलने की बात कहते हुए लिखा है कि रवि सिक्योरिटी गार्ड से तंबाकू मांग रहा था। गार्ड तंबाकू बनाकर जैसे ही रवि को दे रहा था कि अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसी आधार पर हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया। आरोपी होटल मालिक का नाम भी केस से बाहर निकाल दिया। विवेचना में लिखा है कि मौका-ए-वारदात पर कोई नहीं था, तो ऐसे में आरोपियों की ही बात क्या मानी गई ? जो कहानी उन्होंने बताई उसी को ही सच्चा माना गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…