ए0 पाण्डेय
वाराणसी: कैंट थाना के पुलिस चौकी अर्दली बजार का स्वरूप बदल गया है, जिसका उद्घाटन कल गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शाम 5 बजे डीसीपी वरुणा आरती सिंह द्वारा किया गया। चौकी के बदले स्वरुप को देख कर डीसीपी काफी खुश हुई और पुलिस चौकी के नये देने वाली कैंट थाने की पूरी टीम को उन्होंने बधाई के साथ चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह की काफी प्रशंसा की।
मंडुआडीह कस्बा (चौकी इंचार्ज) रहे प्रकाश सिंह चौहान ने कई कार्य ऐसे किये है जो सराहनीय व कभी ना भूलने वाला है। जिनमे एक वाक्या है लॉक डाउन के दरम्यान मंडुआडीह क्षेत्र में एक फरियादी का था जो कि रिक्शा या टोटो चलाता था। उसने एक प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी मकान मालकिन उसे किराया ना देने की वजह से घर से निकाल दी है। फरियादी को लेकर जब प्रकाश सिंह चौहान उसके बताये पते पर पहुंचे तो पता चला कि महिला मकान मालिक एक विधवा है व किराया से ही उसका घर चलता है। महिला की बात सुनकर प्रकाश सिंह ने महिला को अपने पास से 5000 रुपया किराये का बकाया दिया व उस फरियादी को ना निकालने का निवेदन किया। यही नही उन्होंने कुछ खाने का समान भी जन सहयोग से दोनों लोगो के लिए भेजवाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…