Others States

देखे वायरल वीडियो: मंदिर में दर्शन करने गई महिला के साथ धर्मदर्शी की शर्मनाक हरकत, महिला को बालो से पकड कर घसीटा, लात घुसो से मारा

फारुख हुसैन

डेस्क: बेंगलुरू के एक मंदिर में गई एक महिला को बालो से पकड़ कर घसीटने और थप्पड़, लात-घुसो से मारने की घटना का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला मंदिर में दर्शन करने गई थी और मंदिर के सेवईत ने उसके साथ ऐसा अमानवीय कृत्य किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार से वायरल हो रहे वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि, पीड़िता हेमवती ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि उक्त घटना 21 दिसंबर को हुई थी और आरोपी अमृतहल्ली इलाके में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के ‘धर्मदर्शी’ मुनिकृष्णा हैं। महिला मंदिर के गर्भगृह में जाने की जिद्द कर रही थी। जिसके बाद धर्मदर्शी मुनिकृष्णा ने यह मारपीट किया है।

वही मुनिकृष्णा ने पुलिस को बताया कि महिला ने दावा किया कि भगवान वेंकटेश्वर उसके पति थे और वह गर्भगृह में मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी। जब उसकी मांग खारिज कर दी गई तो उसने पुजारी पर थूका जिसके बाद उसे जाने के लिए कहा गया। महिला के नहीं मानने पर उसे पीटा गया और घसीटते हुए बाहर ले खींचा गया।

दूसरी तरफ वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि महिला को बार-बार थप्पड़ मारे जा रहे हैं, बालों से पकड़कर घसीटा जा रहा है। जब वह भागने की कोशिश कर रही है तो आरोपी उसे डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। मुनिकृष्णा के इस अमानवीय कृत्य की सोशल मीडिया पर जमकर भर्तसना हो रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग हो रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts