बापुनन्दन मिश्रा
आज देशभर में मौनी अमावस्या मनाई जा रही है। 21 जनवरी इस साल का पहला शनीश्चरी है। इस दिन दान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। आज के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से हर कामना पूरी होती है।
अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है, परंपरा के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का पानी अमृत सामन्य बताया गया है। आज के दिन गंगा स्नान काफी शुभ है और बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति आज के दिन गंगा स्नान करेगा उसे अधिक पुण्य प्राप्त होगा। पौराणिक परम्पराओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान करने वाले अपने पाप से मुक्त हो सकते हैं। वह यह स्नान को करके अपने बुरे कर्मों को धो सकते है।
हिंदू प्रथा के मुताबिक, मौनी अमावस्या की शुरुवात 21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होगी और 22 जनवरी को रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी। इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने पर और चार राजयोग बनने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा हो गया है। विधि के अनुसार खास मंत्र “ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम:” का जाप करना चाहिए। माना जाता है इससे व्यक्ति को स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर: उक्त सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…