ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी में मौसम हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे रही है। कभी घना कोहरा तो कभी सर्द हवाए पल में मौसम का मिजाज़ बदलता नज़र आ रहा है। पिछले कई दिनों से शीतलहर अपना कहर बरपा रही थी और धुप के असर को भी बेअसर कर दे रही थ लेकिन अब शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। वही आज एक बार फिर मौसम के मिजाज़ ने करवट ले लिया। आज शनिवार को भोर में बूंदाबांदी हुई। साथ ही आज धुप भी हलकी निकली है।
बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी दिन में हवा की रफ्तार कम रहने के कारण धूप असरदार रही। इसका असर घाटों, रेलवे स्टेशनों और कालोनियों में देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर लोग धूप सेंकते रहे। इधर शाम को भी हवा में नमी कम होने की वजह से ठंड भी कम रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी बढ़कर 22.0 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…