फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। खीरी के सभी गो आश्रय स्थलों में मुकम्मल व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने, गोवंशो के संरक्षण, संवर्धन के लिए सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में सभी अफसर निकटवर्ती गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी देखरेख में सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं को परखा।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम के निर्देश पर अफसर आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के लिए जाते है। इसके अलावा प्रत्येक गो आश्रय स्थल के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी भी नामित है, जो समय-समय पर निरीक्षण करके आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं के बाबत अपनी रिपोर्ट भेजते हैं। पूरा प्रयास किया जाता है कि शासन की मंशा के अनुरूप आश्रय स्थलों में सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…