फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी चैंपियंस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने किया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा माह में रोड सेफ्टी चैंपियन को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी चैंपियन सड़क सुरक्षा दूत बनकर “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएंगे। एडीएम ने कहा कि मा. मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से खीरी मे ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाया गया। जिसमें सभी का बढ़-चढ़कर सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विशेषकर मीडिया संस्थानों व जनपद वासियों का पुरजोर समर्थन और सहयोग मिला।
उन्होंने कहा कि पूरे माह चले सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में बताये, समझाये गये सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति उतारना चाहिए एवं सड़क दुर्घटनओं में घायल व्यक्तियों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहें, हो सकता है हम किसी घर के दीपक को बुझने से बचाया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत में एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने 05 जनवरी से 04 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह की दिवसवार गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पेश किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में दिये गये सहयोग हेतु जनपद के सरकारी, अद्धसरकारी, स्वयंसेवी संस्थानों, जन सेवकों एवं स्कूल/कालेजों के छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…