Others States

आंध्र प्रदेश: टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की हुई मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आदिल अहमद

डेस्क: टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। मामला आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव का है जहाँ एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी तेल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। घटना सुबह करीब सात बजे हुई। जानकारी के अनुसार मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे। एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर न आने पर दूसरा भी उसके पीछे गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts