Crime

फतेहपुर: युवक की हत्या कर फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: फतेहपुर जिले के औंग में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कानपुर-प्रयागराज हाईवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लिंक मार्ग से एक युवक का कल बुद्धवार की रात हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। शव को देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक का सिर कुचलकर हत्या किया गया है।

बिंदकी सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर फोरेंसिंक टीम ने खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts