रेहान अहमद
डेस्क: आज सुबह गोरखपुर के गोला कस्बे में स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। सुबह करीब छह बजे दुकानों से धुंआ उठता देख लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग ने धीरे धीरे कर के विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही लोगों को सूचना मिली भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के साथ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची काफी मशक्कत के छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस भीषण आग से करोड़ों का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर एडीएम प्रशासन पीडी गुप्ता, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम रोहित मौर्य ने पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि कस्बे के दीपचंद मद्धेशिया की कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर की करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें थी जो पूरी तरह जल कर खाक हो गई। उपेंद्र जायसवाल की चाय पत्ती की दुकान, संतोष तिवारी कपड़े की, पिंटू मद्धेशिया रेडीमेड कपड़े के थोक एवं फुटकर विक्रेता। वही कांप्लेक्स के तीसरे तल पर अभय गुप्ता का स्वयंवर मैरिज हाल स्थित था जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…