Others States

देखे वीडियो और सोचे, सामान 100 बरस का है, पल की खबर नहीं: शादी में डांस करते करते गिरा युवक और हुई वही मौत

शाहीन बनारसी

हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारदी गांव में महाराष्ट्र का रहने वाला मोतिम नाम का युवक अपने एक रिश्तेदार की शादी में डांस कर रहा था। युवक डांस करते-करते अचानक जमीन पर नीचे गिर जाता है। युवक के गिरते ही वहा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेहमानों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, युवा डांस के मूड में दिख रहा है और मेहमानों की उपस्थिति में अपने पसंदीदा गाने पर डांस कर रहा है।

वही डॉक्टरों का कहना है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा। तेलंगाना में चार दिनों में यह दूसरी घटना है। 22 फरवरी को भी हैदराबाद के एक जिम में कसरत करने के दौरान 24 साल के एक पुलिस कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो में दिखने वाला शख्स नांदेड जिले के किनवट तहसील के शिवनी का रहने वाला मुत्तन्ना है। उसकी उम्र करीब 19 साल की बताई जा रही है। वह हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में सिरकत होने आया हुआ था। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि वह एक तेलुगु फिल्म के गाने पर डॉस कर रहा हैं। वह शादी के रिसेप्शन में नाच रहा था लेकिन करीब 40 सेकंड लंबी वीडियो में कुछ समय बाद दिखता हैं कि वह डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर जाता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts