उमेश गुप्ता
बलिया: खेत की रखवाली कर रहे दो भाइयो पर अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। घटना से इलाक्ले में हडकंप मच गया। मामला बलिया जिले के ठेकहां गांव से सटे खेत का है जहाँ रखवाली करने के लिए सो रहे दो भाइयों पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से एक भाई घायल हो गया, दूसरा बाल-बाल बचा। मुंह में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
इस घटना में अभिषेक के मुंह पर गोली लग गई। अमित कुमार राम बाल-बाल बचा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी नागरिक द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…