मो0 कुमेल
मेरठ: रविवार को मेरठ के सरधना के गांव अहमदाबाद में नहाने के दौरान महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात महिला सिपाही की दो दिन बाद शादी होनी थी। युवती के अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ ब्रिजेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी से दो दिन पहले हल्दी की रस्म के बाद हुई सिपाही गीता की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बादल गई। तीन भाइयों की इकलौती बहन की मौत के बाद घर में शादी के जश्न की तैयारियों को ग्रहण लग गया। महिला सिपाही की शादी तीन दिन बाद बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बे में होनी थी। वहां भी सब बरात की तैयारियों में जुटे थे, तभी लड़की की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि महिला सिपाही की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…