जीशान अली
बन्दा: शौच के लिए घर से निकली महिला का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है जहाँ अनुसूचित जाति की महिला का शव दो दिन बाद गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। महिला के दोनों हाथ साड़ी से बंधे पाए गए और गले में साड़ी के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल की जांच की। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई और शव खेत में फेंक दिया गया।
ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस समेत एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। साथ ही, लोगों से भी पूछताछ की गई। मृतका की सास रामप्यारी ने बताया कि मृतका सुशीला बुधवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी थी। मृतका का पति जयकुमार वर्मा अहमदाबाद में मजदूरी करता है। वह छह माह पहले घर से गया है। घर में मृतका की सास व तीन बेटियां रहतीं हैं।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि मृतका का घर घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसके गले में साड़ी के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वही जिस हालत में महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। उसमें ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या किसी अन्य जगह की गई है। बाद में उसे यहां फेंका गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतका का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…