अब्दुल रज़्ज़ाक
डेस्क: राजस्थान के किशनगढ़ में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहा अजमेर से परिवार के साथ बरेली लौट रहे परिवार की वैगनआर कार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वही वैगनआर कार में सवार परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्री हैं। हादसे में घायल हुए लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार वहां के लिए रवाना हो गए।
हादसे की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची किशनगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद फरीदपुर लाए जा रहे हैं। शवों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ला ऊंचा में मातम पसर गया। कारोबारी के परिवार में चीत्कार मच गई। इदरीश का बेटा तालिब नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिवार के साथ स्कूल से छुट्टी लेकर दो दिन पहले अजमेर गया था। अजमेर से वापस लौटते वक्त सड़क हादसे में तालिब की मौत भी हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…