मुकेश यादव
डेस्क: उत्तर प्रदेश चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद बाहुबली मुख़्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से मिलने पहुंची पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक निकहत अंसारी अवैध तरीके से चित्रकूट जिला जेल पहुंची थीं। जिसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा। कहा जा रहा है कि जेल के गेट से अब्बास अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निकहत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया था। इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में अब्बास की पत्नी निखहत, जेल अधीक्षक अशोक सागर समेत कुछ जेल कर्मियों के विरुद्ध धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120B समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…