तारिक़ खान
डेस्क: हिडेनबर्ग रिपोर्ट पर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई किया। सुनवाई के दरमियान आम निवेशको के निवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भारी चिंता दिखाई और केंद्र सरकार तथा सेबी से इस मामले में सवाल पूछे है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेबी को और कड़े नियम बनाने के लिये अपना पक्ष रखने को कहा है।
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ ने देश में नियामक ढांचे को मज़बूत करने को लेकर सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का भी प्रस्ताव दिया है। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट अडानी से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। इनमें अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बारे में जांच की मांग की गई थी।
अदालत ने कहा कि स्टॉक मार्केट की तरफ़ मध्यम वर्ग का रुझान बढ़ रहा है इसलिए दुनिया में भारत की बदलती स्थिति को देखते हुए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की ज़रूरत है। हालांकि, कोर्ट ने ये साफ़ किया कि इसमें किसी के पीछे पड़ने की नहीं बल्कि बहुत सावधानी से चलने की ज़रूरत है क्योंकि ये शेयर बाज़ार को प्रभावित कर सकता है जिसमें भावनाओं की भी एक भूमिका होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…