ईदुल अमीन(इनपुट-सायरा शेख)
मुंबई पुलिस के एक जॉइंट कमिश्नर के पास देर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मिरा-भाईंदर में बम ब्लास्ट होने वाला है। महाराष्ट्र में एक दिन के अंदर ही फोन पर बम विस्फोट की दो धमकियां मिली हैं। गूगल दफ्तर को उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को एक और फोन कॉल में एक कॉलर ने मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर को मीरा भयंडर इलाके में संभावित बम धमाके को लेकर सूचना दी। बताया गया है कि यह फोन रविवार देर रात दो बजे आया, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।
बताते चले कि मुंबई पुलिस के पास अक्सर बम ब्लास्ट की धमकी भरी कॉल आती रहती है। अभी पिछले साल दिसंबर महीने में नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…