फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): प्रशासन खीरी टाउन में भी अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसेगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी नगरीय निकायों क्षेत्रों में नगर वासियों को सुगम यातायात, आवागमन मुहैया कराने के उद्देश्य से अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया कि मंगलवार से खीरी टाउन में सर्वे का कार्य राजस्व, नगरीय निकाय एवं पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा शुरू किया जाएगा। इस दौरान सभी अतिक्रमणकारियों को प्रशासन नोटिस भी देगा। एक सप्ताह की मियाद के बाद प्रशासन युद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ सुगम यातायात को सुलभ कराएगा।
इस अभियान के जरिए प्रशासन बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसेगा। एसडीएम ने बताया कि इसी बीच हुआ नगर निकाय खीरी टाउन के कार्यालय में व्यापारियों के संग भी समन्वय बैठक करेंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…