आफताब फारुकी
डेस्क: हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा से सटे राजस्थान के भरतपुर ज़िले का घाटमीका गांव के दो मुस्लिम युवकों का अपहरण कर क़रीब 250 किलोमीटर दूर हरियाणा के भिवानी ज़िले में गाड़ी समेत ज़िदा जलाकर हत्या के मामले में जहा एक तरफ सियासत में गर्मागर्म बयानबाजी चालु है। वही परिजनों के आरोपों को देखे तो हरियाणा पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
खबरिया चैनल NDTV ने अपनी विशेष रिपोर्ट में लिखा है कि फिरोजपुर झिरका हरियाणा के मेवात जिले में स्थित एक नगर है। ये भरतपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर है। अपनी रिपोर्ट में NDTV ने लिखा है कि उससे मृतकों के भाई इस्माइल ने बताया है कि ‘सुबह करीब 9 बजे हमें भूतपूर्व सरपंच दीनू ने फोन किया और बताया कि फिरोजपुर झिरका थाने से उनके पास कॉल आ आई थी कि कुछ गुंडों के साथ दो आदमी थाने लाए गए हैं। मामला क्या है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए कहीं और ढूंढने से पहले थाने जाकर पता कर लो।’ इस्माइल के हवाले से इस खबर में है कि इसके बाद 4-5 गाड़ियां फिरोजपुर झिरका के लिए निकल गईं।
NDTV की रिपोर्ट में इस्माइल के हवाले से बताया गया है कि थाने के अंदर हमें नहीं जाने दिया गया। बाद में भूतपूर्व सरपंच दीनू भी वहां पहुंचे। उनसे गुजारिश की गई कि वहीं थाने के अंदर जाकर पता कर आए कि हमारे आदमी वहां हैं क्या? भूतपूर्व सरपंच को अंदर जाकर पता चला कि दोनों युवकों को वहां से कहीं और ले जाया गया है। थाने से भूतपूर्व सरपंच को बताया गया कि युवकों के साथ मार-पिटाई हुई थी। खून-खराबा था। आप अपने थाने में इसकी रिपोर्ट करिए।
यानी इस्माइल और उनके साथियों को फिरोजपुर झिरका से वापस भरतपुर जाकर अपने थाने में गुमशुदगी और शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था। इस्माइल के मुताबिक, आखिरकार सभी लोग फिरोजपुर झिरका से भरतपुर वापस आ गए और अपने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन सुबह उनके भतीजे के पास कॉल आई कि भिवानी के लोहारू में एक गाड़ी पूरी तरह जली हालत में मिली है। अंदर दो लाशें भी हैं, जो जल चुकी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…