तारिक़ खान
मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना को लेकर चल रहे विवाद में एकनाथ शिंदे गुट आज शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है जबकि उद्धव ठाकरे को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने ‘शिवसेना’ पार्टी पर और इसके सिंबल ‘धनुष-बाण’ पर वास्तविक अधिकार शिंदे गुट का करार दिया है। आयोग ने आदेश दिया है कि पार्टी का नाम “शिवसेना” और पार्टी का प्रतीक “धनुष और तीर” एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा।
चुनाव आयोग के इस फैसले को एकनाथ शिंदे गुट की सफलता और उद्धव ठाकरे गुट को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग के इस फ़ैसले को खरीदा हुआ फ़ैसला बताया है। उन्होंने कहा है कि यह इन्साफ नही है। हम अपने नए चुनाव निशान के साथ जनता के बीच जायेगे।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये न्याय नहीं है, जैसे महाराष्ट्र की ये जो सरकार बनी है उसे कहा जाता है कि ये खोटी सरकार है। करोड़ों रुपये ऊपर से नीचे तक पानी की तरह बहाया गया है। वो पानी कहां तक पहुंचा है वो आज सबने देखा। लेकिन हमें फ्रिक करने की ज़रूरत नहीं है, जनता हमारे साथ है। हम नया चिन्ह लेकर जाएंगे और जनता के दरबार में इसी शिवसेना को खड़ा करके दिखाएंगे।”
मिल रही जानकारी के मुताबिक़ इस मसले पर उद्धव ठाकरे आज रात 8:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। गौरतलब हो कि बीते साल एकनाथ शिंदे, शिवसेना के कुल 55 विधायकों में से 39 विधायक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने असली शिवसेना पार्टी होने का दावा किया था और उद्धव ठाकरे ने भी असली शिवसेना होने का दावा किया था। विवाद बढ़ा तो ये मामला चुनाव आयोग के पास गया। आयोग को ये उसे तय करना था कि आखिर कौन सा गुट आधिकारिक रूप से असली शिवसेना होगा। अब चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट के पक्ष में फ़ैसला सुनाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…