ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की दशाश्वमेघ पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने शातिर वाहन चोर इरफ़ान को गिरफ्तार कर चोरी के दो वाहन बरामद किये। दूधसट्टी लक्ष्मणपुर से गिरफ्तार हुआ इरफ़ान खालिसपूरा का रहने वाला है। जिसको उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, नवीन चतुर्वेदी, का0 राममूरत, देवेन्द्र प्रताप सिंह, और का0 सुशान्त गुप्ता की चौक और दशाश्वमेघ पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के क्रम में पहले तो इरफ़ान पुलिस को गोल गोल घुमाने की कोशिश करता रहा। मगर जब पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य के साथ दिखाया तो आखिर इरफ़ान टूट गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक स्कुटी सिल्वर कलर वाहन संख्या UP-65-AQ-6236 तथा और एक बाइक होण्डा CBZ वाहन संख्या UP-65-AV-8736 बरामद किया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…