ए0 जावेद
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की सियासत दुबारा शुरू हो चुकी है। अभी कल मंगलवार को राजधानी लखनऊ का नाम बदले की मांग हुई थी। प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा कर लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर रखने की मांग की थी। इस मांग के बाद अब सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकश राजभर के पुत्र अरुण राजभर ने गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर रखने की मांग किया है।।
अरुण राजभर ने सीएम योगी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने राज्य के गाजीपुर जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर रखने की मांग की है। अपने पत्र में सुभासपा नेता ने कहा, “गाजीपुर के पौराणिक महत्व में ब्रह्मर्षि विश्वामित्र की अद्वितीय भूमिका का उल्लेख है।” इस वजह से गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर किए जाने का अनुरोध पत्र में किया गया है।
वही ओमप्रकश राजभर और उनके पुत्र ने इस सम्बन्ध में जारी एक बयान में अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाये थे। जिसके उत्तर में वाराणसी के वरिष्ठ सपा नेता अतहर जमाल लारी ने अपना वीडियो बयान जारी करते हुवे कहा है कि ओमप्रकाश राजभर और उनके पुत्र के सपना में भी अखिलेश यादव आते है। अपने बल पर एक सीट तक न जीत पाने की क्षमता रखने वाले राजभर पिता पुत्र ने केवल दुसरे दलों के वोट बैंक को इस्तेमाल किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…