शाहीन बनारसी
देवघर: बाबानगरी देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रिखिया थाना क्षेत्र में बमबाजी हुई। इस बमबाजी में 13 वर्षीय किशोर सहित कुल 3 लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी खुद मौके पर पहुचे और मामले की जांच कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि रिखिया थाना क्षेत्र के बेहराबरन में बाइक सवार दो अपराधियों ने बम मार कर एक 13 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बेहराबरन का रहने वाला रमेश यादव लीलाबरण में राशन का दुकान चलाता है। परिजनों ने बताया कि दुकान बंदकर वे घर पहुंचने वाले थे। घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने उसपर पहले बम फेंका, लेकिन वह बच गए। जब उनके परिवार के सदस्य बाहर निकले तो अपराधियों ने दोबारा बम फेंक दिया। इस घटना में उसका बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और भतीजा 13 वर्षीय अमन कुमार घायल हो गए। जिसकी सूचना स्थानीय रिखिया थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही रिखिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद छानबीन करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…