तारिक़ खान
प्रयागराज। जनपद के सांगीपुर स्थित भूडहा निवासी युवक का शव उसके पम्पिंग सेट पर शाम अर्धनग्न स्थिति में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक कल शाम को घर से निकला था। अर्धनग्न शव कुंए में लटका दिया गया था। दूसरे दिन शाम को महिलाएं खेत की ओर गईं तो उसका शव देखा।
मौके पर पहुंची भीड़ के बीच हालात देखने के बाद सिर्फ आशनाई की ही चर्चा रही। लोग खुलकर बोलने से बचते रहे लेकिन दबी जुबान से मौके पर चिलम, जेब में गर्भ निरोधक मिलने और कपड़े जूते निकालने के कारण लोग हत्या की वजह सिर्फ आशानाई ही ठहराते रहे। जिले में रात का तापमान 6।5 डिग्री सेल्सियस होने की दशा में युवक का शव रस्सी के सहारे कुंए में दिखा तो उसके शरीर पर सिर्फ अंडर बियर था। पंपिंगसेट के पास चिलम पड़ी थी। करीब ही जूते के पास पड़े ट्रैकसूट में गर्भ निरोधक भी मिला, जबकि उसका मोबाइल गायब था। गले व सिर में चोटों के चलते लोग हत्या बताते हुए सिर्फ एक ही चर्चा करते रहे कि आशनाई के चलते लालजी की धोखे से हत्या की गई है। प्रभारी एसओ राजेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…