आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर चमनगंज एक दबंग मनबढ़ युवक वफ़ा अब्बास एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार दबंगई दिखाने के लिए फायरिंग का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात कानपुर के थाना चमनगंज अंतर्गत हलीम डिग्री के सामने फहीमाबाद कालोनी में वफ़ा अब्बास अपने दर्जनों साथियों के साथ ताबतोड़ कई गोलियां सिर्फ अपनी दबंगई साबित करने के लिए चला दी। इस फायरिंग से इलाके में दहशत कायम हो गई। शिकायत पर पुलिस ने वफ़ा अब्बास सहित कुल 7 नामज़द और 10-15 अज्ञात पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है और आरोपियों की गिरफ़्तारी का प्रयास कर ही है।
वहीं नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि घटना के समय अगर स्थानीय लोगो द्वारा सावधानी न बरती जाती तो कई जाने जाती। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय महिला ने बताया कि दो दिन पहले ग्वालटोली निवासी वफ़ा अब्बास गली में दर्जनों लड़को के साथ बर्थडे मना रहा था, और उसने फायर कर दिया था। जिसका हम लोगो ने विरोध किया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी, और आज फिर वफ़ा अब्बास ने आकर ताबतोड़ गोलियां चला दी।
बताते चले कि वफ़ा अब्बास इसके पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चूका है। कहा जाता है कि जेल से आने के बाद वफ़ा अब्बास को शहर के कुछ रसूखदारों तथा अपराधियों का संरक्षण प्राप्त हो गया। इस मामले पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही का दौर शुरू कर दिया है। हर सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…