ए0 जावेद
वाराणसी: दिनांक 17/02/2023 को पंचकोषी परिक्रमा के अवसर पर मणिकर्णिका कुंड पर होने वाले स्नान हेतु श्रद्धालुओ को भारी भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारी गण द्वारा भ्रमण के उपरांत दिए गए मार्ग दर्शन के क्रम में श्रद्धालुओ को मणिकर्णिका कुंड तक जाने हेतु मार्ग का निर्धारण किया गया है। समस्त मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जगह जगह साइन बोर्ड तथा सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए हैं।
मणिकर्णिका कुंड पर प्रवेश के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं तथा निकासी हेतु दो मार्गों का निर्धारण किया गया है। कोई भी श्रद्धालु मणिकर्णिका द्वार या अन्य किसी गली से जो जाने के लिए निर्धारित नहीं है, उस रास्ते का प्रयोग नहीं करेगा। मणिकर्णिका कुंड में स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु ललिता घाट, जलासेन घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट से अपने गंतव्य तक प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जगह जगह बैरिकेटिंग कराई गई है, सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं। तथा भूले बिसरे लोगो के अनाउंसमेंट के लिए ध्वनिविस्तारक यंत्रों को भी लगवाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…