National

सोना, चांदी और हीरे सहित जाने क्या हुआ महंगा, शर्तो सहित 7 लाख तक टैक्स में छूट, जाने क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

शाहीन बनारसी

डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर लिया हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में इस बजट भाषण के दौरान 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी घोषणाएं की उम्मीद बढ़ी थी। मगर बहुत कुछ राहत बजट में प्रारंभिक रूप से दिखाई नही दे रही है। आय में बढ़ोतरी की बात बजट में हुई है और आयकर छूट की सीमा 7 लाख किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी वित्त मंत्री ने पेपरलेस बजट पेश किया है। वैश्विक मंदी की आहट के बीच मोदी सरकार के इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। बजट पेश हो चुका है। आइये जानते है इस बजट में अब तक क्या मुख्य बाते निकल कर सामने आई है।

  • आयकर में रिबेट लिमत 7 लाख, 10 फीसद टैक्स वालो को राहत।
  • आयकर स्लैब
  • 0-3 लाख कोई टैक्स नही
  • 3-6 लाख 5%
  • 6-9 लाख 10%
  • 9-12 लाख 15%
  • 12-15 लाख 20%
  • 15 से अधिक पर 30%
  • सोना, चांदी और हीरे हुवे महंगे
  • इस साल 6.5 करोड़ ITR की प्रोसेसिंग हुई।
  • चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई।
  • लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट।
  • घरेलू पर्यटन के लिए देखो अपना देश पहल, मध्य वर्ग को पर्यटन के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट।
  • मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत।
  • अगले साल वित्तीय घाटा GDP का 5.9 फीसदी रहने का अनुमान।
  • महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत, दो साल तक दो लाख जमा कर सकेंगी महिलाएं।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना की अधिकतम सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की गई।
  • राज्य, केंद्र की पुरानी गाड़ियों को बदलने के लिए पर्याप्त फंड।
  • राष्ट्रीय वित्तीय सूचना रजिस्टर बनाया जाएगा।
  • कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए कई योजनाएं।
  • 47 लाख विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम।
  • छोटे उद्योगों को 9,000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी।
Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts