Jammu & Kashmir

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चुक पर रामबन एसएचओ सहित तीन निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

निसार शाहीन शाह

जम्मू: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा चुक मामले में रामबन एसएचओ सहित तीन निलंबित हुए। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के कारण एसपी रामबन ने यह आदेश जारी किया है। रामबन के एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताते चले कि एसपी मोहिता शर्मा के आदेशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक (डीकेआर) रेंज मुख्यालय बटोत की सूचना पर एसएचओ रामबन संदीप चाडक, पीएसआई मुदस्सिर अहमद और कांस्टेबल मुबशिर अहमद को निलंबित किया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीपीओ गूल निहार रंजन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सप्ताह के भीतर वह मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे।

Banarasi

Recent Posts