तारिक खान
डेस्क: म्यांमार की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उसके साथ एक ऑटो चालक ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर गैंग रेप किया और फिर अजनबी जगह भटकता हुआ छोड़ दिया। जिसके बाद उसको दो सरदार लोगो ने सहारा दिया और उसके घर तक पहुचाया। इस घटना की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दिया है।
घटना के सम्बन्ध में पीडिता ने बताया कि कालिंदी कुंज इलाके में उसके साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है कि एक ऑटो वाले ने उसे किडनैप किया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया। महिला ने इस मामले की ऍफ़आईआर दर्ज करवा दी है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसे बेहोश किया था और गैंगरेप के अगले दिन उसे किसी सुनसान जगह छोड़ दिया गया। जहां दो लोगों ने उसकी मदद की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र 21 साल है। वो दिल्ली के विकासपुरी इलाके में अपने पति और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है। वो मूलरूप से म्यांमार की रहने वाली है और रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके चलते 22 फरवरी को वो अपने पति और बेटी के साथ डॉक्टर को दिखाने कंचनकुंज आई थी।
शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर को दिखाने के बाद अपने घर वापस जाने के लिए वो लोग रात करीब साढ़े नौ बजे कालिंदी कुंज स्टेशन पहुंचे। तभी महिला का पति रोड पार कर टॉयलेट करने चला गया। उसी वक्त एक ऑटो वाला उसके पास आकर रुका। ऑटो चला रहा शख्स बाहर निकला और महिला के मुंह पर कपड़ा लगा दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। जब कुछ देर बाद महिला को होश आया तो वो एक कमरे में थी। महिला ने बताया कि उस कमरे में चार लोग और भी थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका रेप किया। अगले दिन यानी 23 फरवरी की रात को उन्होंने उसको कार में बिठाकर एक अनजान जगह छोड़ दिया।
महिला ने बताया कि जब वो अनजान जगह भटक रही थी, तभी उसे वहां उसे दो लोग मिले। वो उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने महिला को खाना खिलाया। वहीं पर महिला ने अपना कार्ड दिखाया। इसके बाद उन लोगों ने पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया। बता दें कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर कालिंदी कुंज थाने की पुलिस ने 26 फरवरी को ऍफ़आईआर दर्ज कर ली। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला के आरोपों और बयानों की जांच करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…