शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली के आम आदमी पार्टी की सरकार के आरोपों में घिरे दो कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया है। बताते चले कि सतेन्द्र जैन इस समय मनी लांड्रिंग मामले में जेल में है, वही मनीष सिसोदिया इस समय सीबीआई की हिरासत में कथित शराब घोटाले से सम्बन्धित एक मामले में है।
बता दें कि जुलाई 2022 में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। रविवार, 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। 9 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों को मिटाने की कोशिश की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…