मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर के करीब उन्नाव में एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। सड़क के बीच बने गड्ढे में पहिया फसने से एक स्कूल बस पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 20 छात्र छात्राये सवार थी। मगर सभी बच्चे बाल बाल बच गए है। कोई भी घायल नही हुआ है। बस पलटने से एक बार बच्चो में चीख पुकार मच गई थीं।
नवाबगंज ब्लॉक के भगवंतपुर में संचालित स्टीफन हॉकिंग पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद 20 छात्रों को लेकर बस बिछिया ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से जाने वाले छात्रों को छोडऩे जा रही थी। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर कुईथर गांव के सामने आ रहे ट्रक को जगह देने के लिए बस चालक नवाबगंज कस्बा निवासी अवधेश कुमार ने बस सड़क से कच्चे मार्ग पर उतारी। कच्चे मार्ग पर गड्ढा होने से बस का पहिया उसी में चला गया। इससे बस सडक़ किनारे पलट गई।
घटना में बस में बैठे छात्रों में कक्षा चार का छात्र रोहन, कक्षा छह की अरुना और यूकेजी की छात्रा आरना को मामूली चोटें आईं। अन्य छात्र बाल बाल बच गए। बस पलटी देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्रों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। प्राथमिक उपचार होने तक परिजन भी पहुंच गए। वह अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सिर्फ दो छात्रों को मामूली चोटें आई थीं। गाड़ी की फिटनेस, बीमा और चालक का डीएल भी सही मिला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…