प्रतीकात्मक तस्वीर
मो0 कुमेल
बदायु: बदायु जनपद में पुलिस ने एक मामला पंजीकृत किया है। इस मामले में पीडिता का आरोप है कि वह नौकरी करती है और पति घर पर ही रहता है। एक दिन वह ड्यूटी से जल्दी वापस आ गई तो अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसका विरोध करने पर पति ने उसको ही छोड़ दिया है। पीडिता की तहरीर दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। पीडिता ने पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला बदायूं शहर कोतवाली इलाके का है। यहाँ के एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को ही छोड़ दिया। पीड़ित महिला जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी है। महिला के मुताबिक उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। इसके बाद वह पति के साथ शहर के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। वहीं पड़ोस में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है।
पीडिता का कहना है कि पड़ोसी होने के नाते उसका घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसके पति के महिला से संबंध हो गए। वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर चली जाती थी। एक दिन ड्यूटी से जल्दी घर आई तो उसने पति को पड़ोसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर घर में विवाद हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट की। फिर घर छोड़कर चला गया और उस महिला के साथ रहने लगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…