फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के तत्वावधान में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में फोर्टिफिकेशन-2023 कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जिले के खाद्य कारोबारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि आमजन को जानकारी दें कि किस प्रकार से फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों के सेवन से पोषक तत्वों की भरपाई शरीर को होती है। फूड फोर्टिफिकेशन को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए पूरे जिले में व्यापक जागरुकता कैंपेन चलाया जाए।
एडीएम संजय सिंह ने शिशुओ, गर्भवती महिलाओं, उम्रदार लोगों के लिए फॉर्टीफाइड फूड के फायदे बताएं। खाने में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी को दूर करने में फॉर्टीफाइड फूड का सेवन बेहद लाभदायक है। सहायक आयुक्त (फूड) कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि फूड फॉर्टिफिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें खाद्य पदार्थों में आर्टिफिशियल तरीके से पौष्टिक तत्वों को डाला जाता है। किसी भी खाद्य पदार्थ की प्रोसेसिंग के समय जब उसके अंदर के प्राकृतिक पोषण नष्ट हो जाते हैं, तो उसमें ज़रूरी होता है कि उपर से पोषण मिलाया जाए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) रामाशीष मौर्य ने बताया कि फूड फॉर्टिफिकेशन एक ज़रूरी प्रक्रिया है। कई बार हम केवल एक तरह का खान पान करते है और डाइट में अन्य पोषण तत्वों को शामिल ही नहीं करते। ऐसे में हम किसी ना किसी पोषण की कमी के शिकार हो जाते है। इस दौरान अभिहीत अधिकारी ने फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों की विस्तृत जानकारी स्थानीय व्यापारियों को दी। एक दिवसीय कार्यशाला एफएसओ जावेद अख्तर सिद्दीकी, जय कुमार सोनी, प्रीति वर्मा, विपिन कुमार सिंह, अरविंद सिंह, कुलदीप दीक्षित, मनोज कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय सहित बड़ी संख्या में खाद्य कारोबारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…