Varanasi

वाराणसी: नदेसर वाइन शॉप के उपरी मंजिल पर लगी आग, मशक्कत के बाद आई नियंत्रण में

ईदुल अमीन

वाराणसी: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर पर लबे रोड एक अंग्रेजी शराब की दुकान के उपरी मंजिल पर देर रात गए अज्ञात कारणों से आग लग दिया। सडक पर चल रहे राहगीरों ने उठता हुआ धुआ देखा तो आसपास के इलाके में भी हडकंप मच गई।

इसकी जानकारी पुलिस को होने पर थाना प्रभारी कैंट और नदेसर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुचे। उनके द्वारा फायर ब्रिगेड को सुचना दिया गया। मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नही चल सका है।

मामले में आग से कितना नुक्सान हुआ इसका अनुमान अभी नही लग सका है। आग लगने के कारण भी अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts