रेहान अहमद
कौशाम्बी: उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस में शूटरो में एक साबिर अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है और पुलिस ने उसके ऊपर ढाई लाख का इनाम रखा है। अब आज साबिर के भाई जाकिर की लाश पुलिस को कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गाँव में मिली है। शव कई दिन पुराना है और मृत शरीर की त्वचा तक सुख गई है तथा कीड़े भी पड़ गए है। शव की शिनाख्त साबिर के चाचा शमसुद्दीन ने किया है। जाकिर 8 साल पहले अपनी पत्नी के हत्या आरोप में जेल गया था और वर्त्तमान में वह जमानत पर था।
इसके बाद मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। जिसके बाद पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी शमसुद्दीन ने पुलिस से संपर्क किया और फोटो से मृतक की पहचान अपने भतीजे 50 वर्षीय जाकिर के रूप में की। इसके बाद वह परिवार के साथ थाने पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आठ साल पहले दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोप में जाकिर जेल भेजा गया था। 8 साल तक जेल में रहने के बाद वह अभी 4 महीने पहले ही ज़मानत पर छुट कर वापस आया है। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नही है। वह अक्सर गुमसुम बैठा रहता है। जाकिर के चाचा ने बताया कि वह 22 फरवरी को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। चाचा ने यह भी बताया कि मृतक साबिर का बड़ा भाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी त्वचा सड़ गई थी और कीड़े लगे हुए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव की पहचान शाबिर के भाई जाकिर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो पाएगा। परिवार वालों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इलाके में इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है। वही अभी तक इस सम्बन्ध में साबिर के परिवार से कोई भी बयान सामने नही आया है। मृतक के शव को देख कर लगता है कि मृत्यु कई दिनों पहले ही हो चुकी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जाँच को दिशा मिलेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…