आफताब फारुकी
डेस्क: अपने खुद के दफ्तर में हुवे एक विस्फोट में अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी बल्ख़ प्रांत में तालिबान गवर्नर की मौत हो गई। मिल रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये एक बम विस्फोट था हो तालिबान के गवर्नर के खुद के दफ्तर में हुआ था। वर्ष 2021 में सत्ता सँभालने वाले तालिबान के सत्ता में आने के बाद से मारे जाने वाले तालिबानियों में गवर्नर मोहम्मद दाऊद मुज़म्मिल सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुजम्मिल ने इससे पहले नंगरहार प्रांत में गवर्नर के तौर पर इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के ख़िलाफ़ लड़ाई का नेतृत्व किया है। वो पिछले साल अक्टूबर में बल्ख़ आए थे। बल्ख़ पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ़ वज़ीरी ने बताया कि ये धमाका गवर्नर के दफ़्तर की दूसरी मंज़िल पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ था। इसमें कम से कम एक और शख़्स की जान गई है और कई घायल हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…