तारिक़ खान
उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के अंतर्गत आज प्रयागराज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब प्रयागराज जनपद में आज सोमवार को अहल-ए-सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक इलाके में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की शिनाख्त विजय चौधरी उर्फ उस्मान के रूप में हुई है। विजय चौधरी उर्फ उस्मान उमेश पाल पर सबसे पहली गोली चलाने वाला शूटर बताया जाता है।
वही हत्याकांड के दस दिनों बाद भी पुलिस के खाली हाथ के वजह से कार्यशैली पर आलोचनाओं का दौर जारी हो गया था। इस दरमियान उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स माफिया डॉन अतीक का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, साबिर, अरमान पर पुलिस ने इनाम राशि बढ़ा कर ढाई लाख रुपया कर दिया है। इन शूटर्स में अरमान बिहार का रहने वाला है और प्रयागराज पुलिस ने इसके पहले भी उसको अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस इस तिहरे हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…